ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसके बाद मंगलवार रात उनका ऑपरेशन हुआ था और तब से कोमा की स्थिति में वह वेंटिलेटर पर थीं।

एंड्रिला शर्मा को एक नवंबर की रात ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 19 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम अभिनेत्री एंड्रिला को कई बार दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अभिनेत्री ने रविवार दोपहर तकरीबन 1 बजे अंतिम सांस ली।

एंड्रिला शर्मा इतनी छोटी सी उम्र में दो बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर से जंग जीत ली थी। एंड्रिया शर्मा को जब दूसरी बार कैंसर का पता चला था तब उन्होंने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया। उस दौरान उनके कीमोथेरेपी के सेशन चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह ठीक बताया था। एंड्रिला शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी से लेकर ओटीटी तक काम किया था और अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Related Articles

Back to top button