ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

प्राथमिकता से किया जाए शिकायतों का निस्तारण-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुना जाए, और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण कागज के साथ साथ धरातल पर भी सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए, और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

      उक्त विचार तहसील जमुनहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाय, यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।

         संपूर्ण समाधान दिवस में इमलिया नरायन निवासी बाँठे पुत्र बदल ने जिलाधिकारी को बताया कि हमारी पत्नी माया के नाम गाटा संख्या-574 में कृषि भूमि का पट्टा मिला था, जिसे ग्राम प्रहलादा निवासी जवाहरलाल एवं नाथूराम ने मेढ़ तोड़कर अवैध कब्जा कर लिये है, अवैध कब्जा हटवा कर जमीन दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिया है कि मौके पर जाएं और जांच कर पट्टे धारक को कब्जा दिलाया जाए और अवैध कब्जे दार के विरुद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

       संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। महिलाओं की जनशिकायतों को गम्भीरता से सुने तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

 सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर ही 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस इकौना में 64 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील भिनगा में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button