ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज समेत पूरे UP में आज से शुरू हो रहा है कार्यकर्ता सम्मेलन, निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी

प्रयागराज: निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश के मद्देनजर “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” अभियान को मिले जनता के जन समर्थन के बाद AAP (आम आदमी पार्टी) प्रदेश के सभी नगर निगम/ नगर पंचायत /नगर पालिका के क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। जिसके माध्यम से पार्टी पदाधिकारी निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता को बताएंगे और निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील करेंगे। जिला निकाय चुनाव प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि पार्टी 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 800 कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। इसके लिए प्रदेश के 77 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी निकाय की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।क्षेत्रीय सर्वे के बाद तय होगा प्रत्याशियों का नाममनीष गुप्ता ने बताया, निकाय चुनाव के लिए आवेदन फार्मो का वितरण किया जाएगा और संभावित प्रत्याशियों का क्षेत्रीय सर्वे कराकर नामों पर चर्चा की जाएगी, यही इस कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य है।पिछले कुछ दिनों से AAP द्वारा चलाए गए हर अभियान में जिस तरह जनता ने पूर्ण रूप से AAP का समर्थन किया है उससे राज्य सरकार की नींद उड़ चुकी है l यूपी का निकाय चुनाव केजरीवाल के दिल्ली फार्मूले पर लड़ा जाएगा।डॉ. अलताफ अहमद, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टीकेजरीवाल मॉडल काे घर-घर पहुंचाएंगे : डॉ. अलताफAAP के प्रयागराज जिलाध्यक्ष डॉ.अलताफ अहमद ने बताया कि 11 दिन में 800 कार्यकर्ता सम्मेलन कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में चरम सीमा पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता को संबोधित किया जाएगा। यूपी के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के निर्देशन में कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” पदयात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने निगमों के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का काम किया और प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जर्जर शिक्षा भवन, महिला असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, रिश्वतखोरी, नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही से अवगत कराया है।

Related Articles

Back to top button