ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

VW कैन्यन होटल में उजबेकिस्तान से लाई गई लड़की, छापा मारकर पुलिस ने पकड़ा

रायपुर: इस तरह की तस्वीरें दिखाकर दलाल लड़कियां बुक करवाते थे।रायपुर के होटल में रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की रेड में बड़ा कांड उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को पकड़ा है। एक लड़की उजबेकिस्तान की रहने वाली है। इसे रशियन मॉडल के नाम पर देह व्यापार के लिए अक्सर बुक किया जात था। दो लड़कियां पंजाब की हैं। इनके दलाल को अब रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है। इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि रायपुर के शौकिनों के बीच विदेश लड़कियों का देह व्यापार एक्टिव है। शहर के VIP रोड स्थित कई होटलों में चोरी छिपे ये कांड किया जा रहा है। VW कैन्यन शहर के टॉप लग्जरी होटल्स में से एक है। यहां कॉल गर्ल्स पकड़ी हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पहले भी इन्हें बुकिंग लेकर देह व्यापार कराया जाता रहा है।तेलीबांधा थाने लाई गईं लड़कियां।विकएंड्स को बढ़ती है एक्टिविटीसूत्रों के मुताबिक शुक्रवार- शनिवार रात से इस तरह के मामलों में लड़कियां रायपुर बुलाई जाती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। काॅलगर्ल्स को बुलाकर उन्हें लग्जरी होटल में ठहराया गया था। पुलिस को मुखबीर से इस देह व्यापार रैकेट का इनपुट मिल गया था। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस के लोग होटल VW कैन्यन पहुंचे।कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का बंदोबस्त किया था। इन लड़कियों से अब दलाल के बारे में पूछताछ की जा रही है।रायपुर के VW कैन्यन होटल में देह व्यापार का रैकेट पकड़ा गया।पुलिस को पता चला है कि इन लड़कियों का दलाल रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाला है। इसका नाम धरम उर्फ़ राहुल है। राहुल के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम है। पुलिस लड़कियों से भी उनका बयान ले रही है।​​​​​​​वॉट्सअप में डील, फ्लाइट से आती हैं मॉडल लुक वाली लड़कियांइस पूरे रैकेट का काम वॉट्सअप पर हो रहा था। राहुल की शहर के कई कारोबारियों, अफसरों और नेताओं से जान-पहचान है। वॉट्सअप पर वो लड़कियों की तस्वीरें भेजकर बुकिंग लिया करता था। विदेशी कॉलगर्ल के साथ होटल में रुकने के 10 से 15 हजार रुपए लिए जा रहे थे। विदेशी गर्ल्स को रशियन कहकर पुकारा जाता है, इसमें उजबेकिस्तान और आस-पास के देशों से भी युवतियां आती हैं। इंडियन लड़कियों के 5 से 10 हजार रुपए वसूले जा रहे थे।तस्वीरें दिखाकर राहुल लड़कियों की डील करता था।राहुल ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। वॉट्सअप पर डील होने के बाद ये ग्राहकों को रूम नंबर बता दिया करता था। अब यहां आमतौर पर होटल प्रबंधन लोगों को कमरों तक जाने की इजाजत नहीं देता है। मगर इस केस में होटल वालों के भी साथ मिले होने की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।4 महीने पहले होटल हयात से पकड़ी गईं लड़कियां।इस काम में शामिल लड़कियां चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, कोलकाता, असम, मुंबई, बैंगलोर से आती हैं। किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह दिखने वाली इन लड़कियों को फ्लाट टिकट बुककर बुलाया जाता है। इससे पहले भी रायपुर के होटल हयात से इसी तरह 7 लड़कियां पकड़ी गईं थीं। दो दलाल भी गिरफ्तार हुए थे। हयात केस में भी पुलिस ने होटल वालों पर कार्रवाई करने का दावा किया था मगर हुआ कुछ नहीं था।

Related Articles

Back to top button