ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

 ‘थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए’ Shehnaaz ने अवॉर्ड लेते हुए सिद्धार्थ के लिए कही दिल की बात

शहनाज गिल एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं वहीं, अब फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में शहनाज गिल को अवॉर्ड दिया गया, तो अभिनेत्री ने उसे सिद्धार्थ शुक्ला के नाम कर अभिनेता का शुक्रिया अदा किया। शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला को अपना अवॉर्ड डेडिकेट करने के बाद से ही ‘सिडनाज’ फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शहनाज गिल की अवॉर्ड लेने के बाद दी गई स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शहनाज कहती हैं, ‘मैं अपनी फैमिली, फ्रेंड और टीम को बिल्कुल भी डेडिकेट नहीं करूंगी क्योंकि ये मेरी मेहनत है।’ इसके बाद शहनाज अवॉर्ड को देखकर अपना फेमस डायलॉग बोलती हैं, ‘तू मेरा है और तू मेरा ही रहेगा। मैं एक बंदे को थैंक्यू बोलना चाहती हूं। थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए। उसने इनता मुझमें इनवेस्ट किया कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं। सिद्धार्थ शुक्ला ये तुम्हारे लिए।’

बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और फैंस प्यार से उन्हें सिडनाज बुलाते थे। शहनाज को  सिद्धार्थ से प्यार हो गया था और वह खुलकर इसका इजहार भी करती थीं। वहीं, सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button