ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

1 दिसंबर से अमृतसर-अहमदाबाद के बीच शुरू होगी उड़ान

पंजाब के अमृतसर से गुजरात के अहमदाबाद के बीच इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट 1 दिसंबर से उड़ान भरेगी। इंडिगो ने सप्ताह में तीन दिन दोनों शहरों के बीच फ्लाइट चलाने का फैसला लिया है। इंडिगो एयरलाइंस ने यह फैसला तब लिया है जब स्पाइस जेट ने दोनों शहरों के बीच फ्लाइट बंद कर दी है।

इंडिगो की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार एयरलाइंस ने 1 दिसंबर से अमृतसर से अहमदाबाद तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।यह फ्लाइट अमृतसर से शाम 7:25 बजे उड़ान भरेगी और रात 9:35 बजे गुजरात के अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हो जाएगी। इसी तरह अहमदाबाद से यह फ्लाइट शाम 4:50 बजे उड़ान भरेगी और 6:55 बजे यह फ्लाइट अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हो जाएगी।

अमृतसर-अहमदाबाद रूट पर बीते महीने तक स्पाइस जेट की फ्लाइट रोजाना उड़ान भर रही थी। जिसकी टिकट 7 हजार रुपए के करीब थी। लेकिन इंडिगो की टिकट सही समय पर तकरीबन 5 हजार रुपए में बुक हो जाती है। दोनों शहरों के बीच सफर 2.35 घंटे में पूरा होता था, इंडिगो की फ्लाइट मात्र 2.10 घंटे में पहुंच जाएगी।

कई व्यापारी रोजाना अमृतसर से गुजरात के लिए उड़ान भरते हैं। इस फ्लाइट के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच व्यापार बेहतर होगा। वहीं व्यापारी एक सप्ताह का ट्रिप दो या तीन दिन में पूरा करके वापस अपने शहर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा गुजरात से अमृतसर गोल्डन टेंपल आने वाले श्रद्धालुओं को इसका फायदा होगा। इससे पंजाब में टूरिज्म भी बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button