ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सड़क किनारे झाड़ियों के पास मिली महिला की लाश, गला घोंटकर हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। उसके गले में गमछा बंधा हुआ है, जिससे गला घोंटकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि बहतराई रोड स्थित गीतांजली सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि महिला को शर्मा विहार औश्र स्वर्णा विहार कॉलोनी के आसपास देखा गया है।

पुलिस ने शव का परीक्षण किया, तब पता चला कि उसके हाथ में टेटू बना है, जिसमें शनिच नाम लिखा हुआ था। इसी आधार पर महिला की पहचान हुई। लोगों ने बताया कि शनिच महिला के पति का नाम था। उन्होंने महिला की पहचान जबड़ापारा निवासी मुन्नी केंवट पति शनिच केंवट (48) के रूप में की और उसके परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी घटना स्थल पहुंच गए।

शुक्रवार की रात तक घर नहीं पहुंचने पर बेटे उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर रहे थे। लेकिन, महिला ने फोन रिसीव नहीं की। इधर, महिला के शव से मोबाइल व गमछा भी गायब मिला है। उसके गले में गमछा बंधा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि गमछा से उसका गला दबाकर मारा गया होगा। फिलहाल, पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

TI उत्तम साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या करने का शक है। ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि उसे अंतिम बार किसके साथ देखा गया था। इसके साथ ही पुलिस उसके मोबाइल का लोकेशन और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button