ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

फर्रुखाबाद शहर के लोगों को सौगात, शासन से 32 लाख रुपये बजट हुआ आवंटित

फर्रुखाबाद: इसी जंगल को साफ कर बनेगा पार्कफर्रुखाबाद शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शुद्ध वातावरण में सुबह-शाम टहलने व कुछ समय बिताने के लिए ईको पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। पार्क का निर्माण शहर से 5 किलोमीटर दूर रामनगर रमन्ना गुजार बाग में किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से 10 हेक्टेयर भूमि ईको पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन ने 32 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है।रामनगर रमन्ना गुलजार बाग में वन विभाग का करीब 156 हेक्टेयर में वन क्षेत्र है। शहर की संकरी गलियों में हो रही घुटन से निजात और सभी को शुद्ध हवा उपलब्ध कराने के लिए यहां ईको पार्क बनाया जा रहा है। पार्क को तीन भागों में बांटा जाएगा। इसमें खुला मैदान व शहरी जंगल, फूलों का बागीचा व बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जाएंगे। वन्य जीवों के लिए भी अलग से स्थान बनाया जाए।जंगली घास का मैदान बनाया जाएगायोजना के अनुसार पार्क में जंगली घास का मैदान, छायादार, कटिंग करके विभिन्न डिजाइनें बनाने वाले पौधों के अलावा औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। इन पौधों पर उनके वैज्ञानिक नाम और फायदे भी दर्ज होंगे। पार्क में टहलने के लिए इक्वाप्रेशर पाथ बनाने की भी योजना है। कई जगह झोपड़ी (हट) बनाई जाएंगी, जिनमें घूमने के बाद लोग आराम कर सकेंगे।सेल्फी प्वाइंट और वाटर रिचार्जिंग को बनेगा तालाबकुछ सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए जाएंगे। पार्क के एक क्षेत्र में वाटर रीचार्जिंग के लिए एक बड़ा तालाब बनेगा। इसके चारों ओर घूमने की दृष्टि से पक्के रास्ते और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। बैठने के लिए बेंचें भी होंगी।सोलर लाइट से रोशन होगा पार्कपार्क के अलावा अन्य वन्य क्षेत्र में घूमने के लिए रंगीन इंटरलॉकिंग ईंट से सड़कें बनेंगी। उनके दोनों ओर लोहे की जालियां लगाकर मनमोहक पौधे लगेंगे। वन विभाग ने मुख्यमार्ग बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। पार्क के अंदर सोलर लाइट की व्यवस्था होगी। ताकि सुबह और शाम को भी आने-जाने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि वन विभाग बाहर से भी बिजली का कनेक्शन लेगा।

Related Articles

Back to top button