ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुरैना

मुरैना बीहड़ में 3 किलोमीटर पैदल चलकर तालाब देखने पहुंचे कलेक्टर और सीईओ तालाब पर मजदूर काम करते मिले

मुरैना 19 नवम्बर 2022/कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना और जिला पंचायत के सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले शनिवार को पहाडगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पिटौरा में बीहड़ में 3 किलोमीटर पैदल चलकर तालाब को देखने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव ने बताया कि इस तालाव की लागत साढ़े 14 लाख रूपये से निर्माणाधीन है। इस तालाव में 80 मजदूर काम पर लगे हुये है, इस तालाव के बन जाने से आसपास के हेण्डपंपों का जलस्तर बढ़ जायेगा और पशुओं के पीने के लिये पानी तथा लगभग 50 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी। निर्माणाधीन तालाव को देखकर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रशन्न दिखे। कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार के तालाव जिले में 101 से बनाये जा रहे है। जिससे ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ग्राम पंचायत होराबरा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष चंबल नदी में जल स्तर बढ़ने से यह गांव डूब में आ जाता है। इस गांव के लिये ऊपर भूमि का चयन कर इसे स्थापित करा दिया जाये। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार एवं पटवारी को मौके पर निर्देश दिये कि ग्रामीणों की मांग पर प्रस्ताव तैयार किया जाये। शासकीय भूमि अगर है तो उसे कॉलोनी के रूप में प्रस्तावित किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button