ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

हाथों में कलम की जगह कुदाल और फावड़ा, कैमरा देखकर बचते नजर आए शिक्षक; ग्रामीणों में आक्रोश

सरगुजा: सरगुजा जिले के सरकारी स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से मिस्त्री और मजदूरी का काम लिया जा रहा है। मामला मैनपाट ब्लॉक के प्राथमिक शाला दातीढाब का है। यहां बच्चे पढ़ने-लिखने के बजाय कुदाल और फावड़ा लेकर सीमेंट से मसाला तैयार करते और दीवार पर प्लास्टर लगाते हुए नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है।बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाथ में कुदाल लिए हुए बच्चे सहमे हुए से नजर आ रहे हैं। विभाग की लापरवाही और स्कूल के प्रधानपाठक की गैर मौजूदगी इन सबका प्रमाण है कि बच्चे पढ़ाई करने की जगह मजदूरी कर रहे हैं।खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल पर अपनी राय दे सकते हैंमिस्त्री का काम करता हुआ छात्र।इधर प्राथमिक शाला दातीढाब के प्रधान पाठक विलियम तिर्की से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछे, तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पालकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने-लिखने भेजते हैं, ताकि उनका भविष्य बन सके, जबकि स्कूल में उनसे मजदूरी कराई जा रही है। कलम थामने की उम्र में बच्चे के हाथों में स्कूल प्रबंधन ने कुदाल थमा दी है। ऊपर से बच्चों ने इसकी जानकारी घर पर नहीं दी, जिससे पता चलता है कि किस तरह से उन्हें कुछ भी बताने से मना किया गया होगा।बच्चा प्लास्टर लगाता हुआ।ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि दातीढाब के प्राइमरी स्कूल का जो वीडियो सामने आया है, उसमें छोटे बच्चे साफ-साफ श्रमिक का काम करते दिखाई दे रहे हैं। जहां एक बच्चा फावड़ा लेकर बालू और सीमेंट का मसाला बनाता दिख रहा है, तो वहीं दूसरा बच्चा हाथ में करनी लेकर दरवाजे को ठीक कर रहा है। एक बच्चा दीवार पर प्लास्टर लगाता हुआ भी नजर आ रहा है।दातीढाब सरकारी स्कूल का मामला।जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेशइस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने कहा कि मामला हमारे भी संज्ञान में आया है। इसकी जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी योगेश शाही ने भी आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।बच्चे मजदूरी का काम करते हुए।प्रदेश सरकार लगातार स्कूलों की गुणवत्ता को सुधारने की बात कह रही है। सरकार का पूरा जोर एजुकेशन पर है, इसके बावजूद अच्छी योजनाओं में खुद शिक्षक ही पलीता लगा रहे हैं, जबकि उनके ऊपर राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति निर्माण की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर ही दिया है। शिक्षक समय पर आएं, बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाएं, स्कूलों की हालत अच्छी रहे, बच्चों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े, इस पर उनका पूरा फोकस है। लेकिन जो मामला मैनपाट से सामने आया है, वो शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर रहा है।अधिकारी ने कही कार्रवाई की बात।पिछले साल बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो हुआ था वायरलपिछले साल सितंबर के महीने में सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के सरकारी स्कूल से छात्राओं के झाड़ू लगाने का वीडियो सामने आया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यहां के दतिमा माध्यमिक स्कूल की दो छात्राएं स्कूल कैंपस में झाड़ू लगा रही थीं, जबकि शिक्षिका वहां खड़ी होकर उन्हें सफाई के लिए निर्देशित कर रही थी। इसका वीडियो वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बना लिया था।पिछले साल सूरजपुर से आया था बच्चों से काम करवाने का मामला।स्थानीय लोगों ने भी शिकायत की थी कि स्कूल की शिक्षिका बच्चों से ही झाड़ू के साथ-साथ पूरे शाला की साफ-सफाई का काम करवाती हैं। पढ़ने के टाइम में बच्चे अक्सर सफाई करते हुए नजर आते हैं। जब शिक्षिका से ग्रामीण ने पूछा था कि आप बच्चों से ये काम क्यों करवाती हैं, तो उन्होंने बेशर्मी से कहा था कि ये काम बच्चे नहीं करेंगे, तो कौम करेगा? इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था।बलौदा बाजार जिले से भी आया था बच्चों से काम करवाने का मामला3 साल पहले बलौदा बाजार जिले के कसडोल से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब बच्चों को समय से पहले स्कूल बुलाया जा रहा था। बाद में पालकों के पूछने पर बच्चों ने बताया था कि उनसे स्कूल की साफ-सफाई करवाई जाती है। विकासखंड मुख्यालय स्थित शासकीय मिनी माता कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में 4 भृत्य होने के बावजूद भी झाड़ू बच्चे ही लगाते थे। तत्कालीन प्राचार्य आरके मनहर से सवाल पूछने पर उन्होंने कहा था कि कोई भृत्य उनकी बात नहीं मानता।

Related Articles

Back to top button