ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

दोस्त के साथ चंडीगढ़ से लौट रहा था, PCR आती देख भागे बदमाश

लुधियाना: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे अजयवीर सिंह और उसके दोस्त सुरिंदरपाल पर 2 बदमाशों ने बीती रात पिस्टल तान दी। अजयवीर लालपुरा चंडीगढ़ से किसी समारोह में शामिल होकर वापस अपने कलवा फार्म लौट रहा था। इस दौरान स्विफ्ट कार उनकी पीछा करने लगी और बैंसा अड्‌डे के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और पिस्टल दिखा उतरने को कहने लगे।इतने में उस युवक से कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद PCR मौके पर आ गई और बदमाश फरार हो गए। सुरिंदरपाल ने बताया कि वह अजयवीर के साथ समारोह से वापस आ रहा था। उसी दौरान स्विफ्ट कार ्रउनका पीछा करने लगी। उन्हें संदेह हुआ, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया।गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिशबैंसा चौक के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी के बराबर गाड़ी लगा टक्कर भी मारने की कोशिश की। इसके पश्चात बदमाशों ने गाड़ी के सामने गाड़ी रोक दी और जान से मारने की नियत के साथ पिस्टल तान दी। मौके पर पुलिस आने का पता चलते बदमाश भाग गए।आरोपियों की हुई पहचानबदमाशों की पहचान जसप्रीत सिंह और जसकरण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसकरण सिंह आप पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ का भांजा है। पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Back to top button