ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

सनकी पिता ने अपने दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर, पत्नी को धारदार हथियार काटा

बिहार : सीतामढ़ी से एक सनकी व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पत्नी पर भी हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव की है। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बरहरवा एनएच के समीप एक खेत में दो बच्चे का शव और एक महिला को अधमरा देखा। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना अध्यक्ष जन्मेजय राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सनकी पति ने अपने दो मासूम बच्चों और अपनी पत्नी की हत्या की नियत से धारदार हथियार से काट दिया। वहीं तीनों को जलाने की नियत से पुआल में आग लगा दी। हालांकि, समय रहते और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मृत दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपी रोशन साह नेपाल के गौशाला का रहने वाला है। वह अपने दो साल के बेटे और चार साल की बेटी को घुमाने के बहाने अपने घर से लेकर निकला था। वही रोशन ने अपनी पत्नी से कहा था कि घुमाने के बाद वह ससुराल भी घुमा देगा। इसी दौरान सनकी रोशन ने सीतामढ़ी से शिवहर जिले को जोड़ने वाली एनएच 104 बरहरवा के समीप एक खेत में अपनी पत्नी सानू देवी और दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बच्चों की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Related Articles

Back to top button