ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया निर्णय, विकल्प के रूप में चलेगी दूसरी ट्रेन

चित्रकूट: कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी तीन महीने के लिए कैंसिल कर दी गई है।चित्रकूट रेल प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर चित्रकूट-कानपुर एक्सप्रेस (इंटरसिटी) का संचालन तीन महीने के लिए रद कर दिया है। इसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में शाम को कर्वी से एक ट्रेन चलाई जा रही है।चित्रकूट धाम कर्वी के रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आने वाले समय में होने वाले कोहरे को ध्यान में रखते हुए एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक बंद रहेगी।चित्रकूट धाम कर्वी से 4 बजे खुलेगी ट्रेनकानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम ट्रेन के निरस्तीकरण के कारण संशोधित समय के साथ इन तीन महीनों में एक गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी से शाम चार बजकर दस बजे कानपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कानपुर रात नौ बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। गौरतलब है कि इंटरसिटी-कानपुर से चलकर कर्वी होते हुए प्रयागराज तक जाती थी, लेकिन अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चलाई जा रही ट्रेन कर्वी तक ही आएगी।

Related Articles

Back to top button