ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
इंदौर

इंदौर हिंदू महिला ने मुस्लिम पति लगाया धर्म परिवर्तन मारपीट का केस

इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में विवाहित हिन्दू महिला ने मुस्लिम पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। खजराना के रुबाब शाह ने महिला से साल 2015 में निकाह किया था। तब महिला हिन्दू थी लेकिन उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए मुस्लिम नाम रख दिया था। इस बीच महिला को एक बेटी भी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला को रुबाब शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा था। उसकी यह हरकत दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। जब महिला ने रुबाब का मोबाइल देखा तो उसके अन्य लड़कियों से भी सम्बन्ध निकले थे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे मारना शुरू कर दिया। युवक रोजाना मारपीट कर गालीगलौच करने लगा था। महिला ने खजराना थाने में मामले की शिकायत की जिसके बाद रुबाब शेख पर धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रुबाब शेख होमियोपैथिक की पढ़ाई कर रहा है। राउ क्षेत्र में इंटर्नशिप के दौरान महिला की रुबाब शेख से दोस्ती हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button