ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शिवराजसिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- सावरकर का अपमान देश को बर्दाश्त नहीं

कच्छ | गुजरात चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा ने दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतार दी है| केन्द्रीय मंत्री, भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने गुजरात में धुआंधार प्रचार तेज कर दिया है| शुक्रवार को कच्छ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहाण ने चुनावी सभा को संबोधित किया| शिवराजसिंह ने वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी पर कड़े प्रहार किए| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार बार वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं और इसे देश कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता| राहुल गांधी लगातार वीर सावरकर के बारे में आधारहीन बातें कर रहे हैं| वीर सावरकर ने अंडमान निकोबार की सेल्युलर जेल में दो-दो बार कालापानी की सजा काटी है| उनके भाई को कालापानी की सजा दी गई थी| कांग्रेस को 10 तक पता ही नहीं चला कि सावरकर बंधुओं ने जेल की काली कोठरी में कालापानी की सजा काट रहे हैं| कांग्रेस ने केवल नेहरू को महिमामंडन करने का प्रयास किया है| शिवराज ने सवाल किया कि क्या कभी कांग्रेस ने श्यामजीकृष्ण वर्मा या सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया है? उन्होंने कहा कि किसी के योगदान को भले ही याद ना करो, परंतु कम से कम स्वतंत्रता सैनानी का अपमान तो मत करो| आजादी हमें चांदी की थाली में सजा कर नहीं मिली है, हजारों क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है तब जाकर हमें आजादी मिली है| हंसते हंसते क्रांतिकारियों ने फांसी लगा ली और कह गए कि मैं तब तक यहां जन्म लूंगा और मरूंगा जब तक देश आजाद ना हो जाए| लेकिन कांग्रेस सभी क्रांतिकारियों को भूल गई और केवल एक ही परिवार के कारण आजादी मिली है यही बताती रही है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव अपमान करना है| उसके नेता आए दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करते हैं| नरेन्द्र मोदी ही नहीं उनकी माता हीरा बा का अपमान करने से भी बाज नहीं आते| देश की जनता कभी ऐसा अपमान स्वीकार नहीं करेगी| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कई सपने दिखाएंगे और केजरीवाल ईमानदारी के दावे करेंगे| केजरीवाल का एक मंत्री जेल में है और दूसरा जेल के मुहाने पर खड़ा है| क्या ऐसे लोग पीएम मोदी की के साथ स्पर्धा करेंगे? पीएम मोदी ने नया इतिहास बनाया है| पहले देश में चर्चा होती थी कि कश्मीर से धारा 370 कभी नहीं हट सकती| कश्मीरी नेता कहते थे कि अगर ऐसा हुआ तो खून की नदियां बहेंगी| लेकिन पीएम मोदी ने एक झटके में कश्मीर से धारा 370 को रद्द कर दिया और एक पत्ता भी नहीं हिला| कांग्रेसी राम मंदिर को लेकर भी मजाक उड़ाते थे| कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे| आज अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है और 2024 तक संपन्न भी हो जाएगा| शिवराजसिंह चौहाण ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंचा है| जबकि कांग्रेस और मेधा पाटकर जैसे लोग आंदोलन कर नर्मदा योजना में अवरोध पैदा करते थे और मुझे गालियां देते थे कि हमारा पानी गुजरात को क्यों दे रहे हो| नर्मदा का पानी आने से आज कच्छ के खेतों में हरियाली लहलहा रही है| चौहाण ने कहा कि आज कच्छी पगड़ी से मेरा स्वागत किया गया है और इससे बड़ा देश में कोई सम्मान नहीं है| मैं आप को वचन देता हूं कि गुजरात गौरव बढ़ाने में मुझ से जितना भी योगदान हो सकेगा वह करूंगा|

Related Articles

Back to top button