ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

कई वर्ष से डंप की थी बोतलें, 4 गोदामों में दबिश,आबकारी विभाग जांच में जुटा

लुधियाना: गोदाम में डंप की हुई शराब।पंजाब के जिला लुधियाना में अवैध शराब तस्करी के गोदाम में आबकारी विभाग ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि करीब 1 हजार शराब की पेटियां विभाग को यहां से बरामद हुई है। ये कार्रवाई गिल रोड़ पर गुरु नानक इंजीनियरिंग (जीएनई) कॉलेज के पास चार गोदामों में हुई है।विभाग को सूचना मिली थी कि इस इलाके में बड़ी मात्रा में किसी शराब तस्कर ने लंबे समय से अवैध पेटियां डंप की है। विभाग ने गुप्त सूचना पर इलाके में सर्च शुरू की। सर्च दौरान अधिकारियों के हाथ चार गोदाम लगे जिनमें बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां मिली।गोदामों से भारी मात्रा में भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL), पंजाब मीडियम शराब (PML), बीयर आदि की पेटियां जब्त की गई है। देर रात तक शराब की पेटियों की संख्या करीब 1000 पहुंच गई थी। एडिश्नल कमिश्नर (आबकारी) लुधियाना वेस्ट रेंज, हरसिमरत ग्रेवाल ने कहा कि शराब की पेटियों की गिनती अभी भी चल रही है, लेकिन इन चार गोदामों में 1000 से अधिक पेटी शराब जमा की गई है।आबकारी विभाग के अधिकारी शराब चैक करते।आशंका जताई जा रही है कि शराब को अवैध बिक्री या तस्करी के लिए यहां डंप किया गया था। अभी तक मालिकों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऑपरेशन की निगरानी करते हुए डिप्टी कमिश्नर आबकारी परमजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है।विभाग मामले की आगे की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण/छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button