ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मेरठ में दोस्त का हाल पूछकर मारी गोली, जिम से दोनों सीधे होटल खाना खाने गए थे

उत्तर प्रदेश: सर्वेश ने बताया कि मोनू बाइक लेकर जिम पर आया, कहा कि चल कुछ खाकर आते हैं। मैंने उसके गले में हाथ डालकर पूछा कि उदास क्यों है तभी उसने हथियार निकालकर मेरे पैर में गोली मार दी।मेरठ में दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी। जिम से दोनों बाहर बाइक पर बैठकर होटल में खाना खाने गए थे। इसी दौरान दोस्त के गले में हाथ डालकर पूछा कि उदास क्यों है और हथियार निकाल कर पैर में गोली मार दी। गोली मारने वाला युवक सट्टा कारोबारी बताया जा रहा है।घायल सर्वेश ने बताया कि हर दिन की तरह वह जिम गया था। जिम से फ्री हुआ तभी उसका दोस्त मोनू बाइक लेकर आ गया। मोनू ने कहा कि कहीं कुछ खाकर आते हैं। इस पर हम दोनों बाइपास की तरफ कुछ खाने चले गए।बातचीत के दौरान अचानक मोनू ने हथियार निकाला और मेरे पैर में गोली मार दी। सर्वेश के पिता ओमवीर का कहना है कि मोनू सट्‌टे का काम करता है। दोनों में क्या बात हुई जानकारी नहीं है।यूपी की अन्य बड़ी खबरेंमुजफ्फरनगर के जान मोहम्मद हत्याकांड में 5 को उम्र कैद, दोषियों पर 14-14 हजार रुपए का जुर्मानाआरोप था कि दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही 7 आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते तमंचों से फायर किया था। जिसमें गोली लगने से गंभीर घायल होने के बाद जान मोहम्मद की मौत हो गई थी।मुजफ्फरनगर में 15 साल पहले हुए हत्याकांड की सुनवाई कर कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने सभी 5 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 14-14 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की रकम से 20 हजार रुपए मृतक के पिता को देने का आदेश कोर्ट ने दिया है।2 जनवरी 2007 को थाना ककरौली के ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर मस्जिद में गांव के जान मोहम्मद की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में भूरा उर्फ मुदस्सिर पुत्र मंजूर हसन, सैदा हसन पुत्र करीम बक्श, मनव्वर पुत्र मंजूर हसन, जहीर आलम पुत्र अब्बास और मुदस्सिर पुत्र मुशर्रफ निवासीगण खेडी फिरोजाबाद सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान एक आरोपी मुकर्रम की मौत हो गई।जिला पढ़ें पूरी खबरआयुष कॉलेजों में काउंसिलिंग घोटाले में STF ने निलंबित आयुर्वेद निदेशक समेत 12 लोगों को किया गिरफ्तारSTF ने काउंसिलिंग कराने वाली एजेंसी V3 सॉफ्ट सॉल्यूशन के 8 एम्प्लॉई को भी गिरफ्तार किया है। इनमें गौरव गुप्ता, हर्षवर्धन तिवारी, सौरभ मौर्य, रूपेश श्रीवास्तव का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button