ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस द्वारा पकड़ा गया बाइक चोरजालंधर देहात पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। यह बाइक चोर जाली नंबर प्लेट लगाकर अपने एक साथी के साथ इसे बेचने की कोशिश में था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लेकिन पकड़े गए चोर का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर और अंधेरे का फायदा उठाकर काला संघिया रोड से फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि दो बाइक चोर चोरी की मोटरसाइकिल पर जाली नंबर प्लेट लगाकर उसे बेचने की फिराक में है। यदि तुरंत छापेमारी की जाए तो इन्हें दबोचा जा सकता है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने सूचना पक्की होने पर तुरंत प्रभाव से काला संघिया रोड में दबिश दी।मौके पर पुलिस ने काला संघिया रोड पर दो युवकों को वहां पर घूमते हुए काबू कर लिया जो चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे। दोनों से बाइक जिस पर जाली नंबर प्लेट PB-08-DB-9565 लगी हुई थी वह भी बरामद कर ली है। लेकिन जब दोनों चोरों को पकड़ा तो एक चोर कबीर बिहार बस्ती बाबा खेल निवासी महक प्रीत सिंह उर्फ अभी पुलिस को धोखा देकर और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर ने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान मनिंदर सिंह कलसी उर्फ हनी के रूप में बताई है। अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बाइक चोर से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इससे और भी वाहन चोरी के कई मामले सुलटने की उम्मीद है। इससे साथी को भी पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

Related Articles

Back to top button