ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

स्वास्थ्य विभाग 21 नवंबर को लगाएगा मेगा कैंप; 5 लाख रुपए तक होगा निशुल्क इलाज

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत अंत्योदय परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। अंबाला जिले में 1 लाख 20 हजार ऐसे परिवार हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है।स्वास्थ्य विभाग अब इन अंत्योदय परिवारों के हेल्थ कार्ड बनाएगा। यही नहीं, 21 नवंबर को अंबाला सिटी, अंबाला कैंट और नारायणगढ़ समेत 7 जगहों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है।21 नवंबर को इन जगह लगेंगे मेगा कैंपजिला नोडल ऑफिसर डॉ. सुखप्रीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 नवंबर को सिविल अस्पताल अंबाला सिटी, सिविल अस्पताल अंबाला कैंट, सिविल अस्पताल नारायणगढ़, CHC मुलाना, बराड़ा, शहजादपुर और चौड़मस्तपुर में मेगा कैंप लगाए जाएंगे। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहले दिन 100 लोगों को हेल्थ कार्ड वितरित करेंगे। DC डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है और परिवार पहचान पत्र में यह राशि दर्शाई गई है, ऐसे सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखप्रीत सिंह।ये डॉक्यूमेंट जरूरीजिला सूचना अधिकारी उज्जवल वर्मा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। कार्ड बनवाने के लिए फैमिली आईडी और आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। लाभार्थी आज ही अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र या आयुष्मान मित्र के पास जाकर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।अंबाला में 38 अस्पतालों में 5 लाख तक होगा निशुल्क इलाजबता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी व सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार 5492 मरीजों का सरकारी और 22,195 लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराया।अंबाला जिले में 8 सरकारी अस्पतालों के अलावा 30 प्राइवेट अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले भर के 70 हजार परिवारों के 3.40 लाख लोग आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए गए थे, लेकिन इनमें से मात्र 1.45 लाख लाभार्थियों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार सौ फीसदी आयुष्मान कार्ड बनाने का टारगेट रखा है।

Related Articles

Back to top button