ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

प्रकाश व अंग्रेज के पाकिस्तानी लिंक खोजने में जुटी पुलिस, मोबाइल की हो रही जांच

अमृतसर: हैंड ग्रेनेड्स के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के पाकिस्तान कनैक्शन ढूंढ रही है पुलिस।पंजाब के अमृतसर में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए फिरोजपुर निवासी बारेके निवासी प्रकाश सिंह और गांव अलीके निवासी अंग्रेज सिंह के पाकिस्तानी लिंक को पुलिस खोजने में जुट गई है। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के लिए फोरेंसिक के पास भेजा गया है। वहीं दोनों के मोबाइलों की काल डिटेल्स खंगालनी पुलिस ने शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई कार प्रकाश सिंह के नाम पर थी। प्रकाश सिंह के नाम पर 8 किल्ले जमीन है। लेकिन उसने कुछ समय पहले ही कार खरीदी थी। यह पैसा उसके पास कहां से आया, इसकी छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ उसके, पत्नी व रिश्तेदारों के बैंक एकाउंट्स को भी पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है।हैंड ग्रेनेड्स के पाकिस्तानी संबंधमिली जानकारी के अनुसार जो हैंड ग्रेनेड पुलिस ने प्रकाश व अंग्रेज से बरामद किया है, वे पाकिस्तानी है। उसका प्रयोग पाकिस्तानी आर्मी करती है। स्पष्ट है कि यह हैंड ग्रेनेड भी पाकिस्तान से ही ड्रोन के माध्यम से पंजाब में डिलीवर हुआ है। फिरोजपुर भी बॉर्डर एरिया है। जिसके बाद पुलिस हैंड ग्रेनेड के पाकिस्तान से भारत आने की कहानी की छानबीन में भी जुट गई है।फोन उगलेंगे राजपुलिस ने फिलहाल दोनों के मोबाइलों को जांच के लिए फोरेंसिक को भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी वॉट‌्स एप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे तस्करों, खालिस्तानी समर्थकों और ISI एजेंट्स के संपर्क में थे। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने दोनों के नशेड़ी होने का ही फायदा उठाया है। इन दोनों के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से संबंध मोबाइल से ही साफ हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button