ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सभी शीर्ष नेतृत्व को रिझाने में लगे, अपने-अपने तरीके से बिछा रहे बिसात

बुलंदशहर: बुलंदशहर में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। माना जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में चुनाव कराए जा सकते हैं। सभी पार्टियों ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा में एक अनार तो 100 बीमार वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। जनपद की सभी निकायों पर भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है।सभी निकायों पर कम से कम एक-एक दर्जन से अधिक दावेदार हैं। हर कोई अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगा हुआ है। किसी भी प्रकार से पार्टी का टिकट चाहता है। दावेदारों ने अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक परिक्रमा लगानी शुरू कर दी है। हर कोई टिकट पाने की जुगलबंदी में लगा हुआ है।राजू भैया के आशीर्वाद के बिना टिकट असंभवजनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में लोध बाहुल्य मतदाता निर्णायक हैं। लोध वोट का सबसे अधिक प्रभाव बुलंदशहर की सदर सीट, अनूपशहर, जहांगीराबाद, डिबाई, स्याना, नरौरा, औरंगाबाद आदि सीटों पर सबसे अधिक है। यहां लोध मतदाता ही निर्णायक हैं। इसलिए इन सीटों पर टिकट उसे ही मिलेगा, जिसे राजू भैया का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बिना राजू भैया की सहमति के कोई भी दावेदार टिकट नहीं पा सकेगा। यही कारण है कि सभी दावेदार राजू भैया की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं।निकाय चुनाव में दावेदारी को लेकर नेताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।बुलंदशहर सदर पर यह हैं दावेदारबुलंदशहर नगर पालिका के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। इसमें सबसे प्रमुख दावेदार आईएमए के अध्यक्ष डॉ संजीव अग्रवाल हैं। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, चेयरमैन मनोज गर्ग, पूर्व चेयरमैन हितेश गर्ग, अमित बंसल, सुभाष गोयल, अंकुर अग्रवाल आदि प्रमुख हैं।बुलंदशहर में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। माना जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में चुनाव कराए जा सकते हैं।जहांगीराबाद में इन नामों पर मंथनजहांगीराबाद नगर पालिका में प्रमुख दावेदारों में वरिष्ठ नेता उमेश वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत वार्ष्णेय, धर्मेंद्र मिश्रा, रामपाल लोधी, सुदेश भारद्वाज, मनोज शास्त्री, किशनपाल लोधी, राजपाल लोधी, सन्तोष गुप्ता, सभासद नीरज शॉर्टमेन, मनोज गुप्ता, नवीन बंसल और नीरज पहाड़ी आदि शामिल हैं।इन सीटों से भी जानें दावेदारों के नामखुर्जा से भाजपा के दावेदारों में राजीव बंसल पूर्व चेयरमैन, दीपक गर्ग, ओमप्रकाश सैनी शामिल हैं। सिकंदराबाद से भाजपा दावेदारों में प्रदीप दीक्षित ,हिमांशु अग्रवाल, नवीन गुप्ता, त्रिवेश गुप्ता ,ऊषा बंसल, त्रिलोक सैनी, घनश्याम सैनी ,सोनू भैया, तरसे राम गुर्जर, कैलाश खटीक, विकास खटीक और राहुल वाल्मीकि आदि हैं। शिकारपुर से नगर पालिका चेयरमैन संभावित प्रत्याशी विवेक उर्फ चीन जैन, मुकेश वाल्मीकि और हरिजन नेम सिंह आदि हैं।अनूपशहर नगरपालिका परिषद के भाजपा के संभावित प्रत्याशियों में विनीत बंसल, नरोत्तमदास गोयल, दामिनी गौड़, चंद्रपाल सिंह’ सीपी, अभय गर्ग, भूपेंद्र लोधी, टेकचंद सैनी और ब्रजेश शर्मा दौड़ में हैं। स्याना नगर पालिका से चेयरमैन पद के लिए भाजपा से संभावित उम्मीदवार में सुधीर अग्रवाल, कमला देवी पूर्व चेयरपर्सन, गुड़िया देवी और राजेश चौहान आदि हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया का कहना है है कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। पार्टी जिसे टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता उसे मिलकर लड़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button