ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कार अनियंत्रित होकर पलटी; 3 साल पहले भाई की भी एक्सीडेंट में हुई थी मौत

कोरबा: कोरबा जिले के रामपुर नोन्दरहा गांव के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुरेंद्र यादव की अगले महीने ही शादी थी। पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारियों और खरीदारी में जुटा था, लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र यादव (27 वर्ष) भैसमा ढोंगदरहा गांव का रहने वाला था और एक निजी कोल कंपनी में काम करता था। गुरुवार साढ़े 10 बजे वो नाइट शिफ्ट खत्म करके अपने घर लौटा था। वहां तैयार होकर और खाना खाकर युवक दोपहर में अपने किसी काम से घर से निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वो बस थोड़ी ही देर में एक जगह से आ रहा है। वो अपनी बोलेरो से निकला था, लेकिन रामपुर नोन्दरहा गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।बोलेरो हो गई थी अनियंत्रित।आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा राजेश यादव ने बताया कि सुरेंद्र की शादी रायगढ़ जिले में तय हो गई थी। तारीख तय होना बाकी था, लेकिन अगले महीने का मुहूर्त निकलवाने की तैयारी थी। सभी उसकी शादी तय होने से बहुत खुश थे और धूमधाम से आयोजन की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस हादसे से उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी और अनियंत्रित होकर उसने दो बार पलटी खाई, जिससे सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वहीं जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि हॉस्पिटल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। केस डायरी संबंधित करतला थाने को भेजी जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव के अंतिम संस्कार के लिए उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई करती हुई पुलिस।3 साल पहले एक और भाई की हुई थी सड़क हादसे में मौतपरिजनों ने बताया कि सुरेंद्र यादव के बड़े भाई नितेंद्र यादव (27 साल) की मौत भी 3 साल पहले सड़क हादसे में ही हुई थी। परिवार में पिता शांति लाल की मौत काफी पहले हो चुकी है। 3 भाईयों में से नितेंद्र और अब सुरेंद्र की भी मौत एक्सीडेंट में हो गई है। वहीं सबसे छोटा भाई गजेंद्र 20 साल का है और अभी जॉब की तैयारी कर रहा है। नितेंद्र की मौत के बाद सुरेंद्र घर में इकलौता कमाने वाला था, जिसकी भी मौत सड़क हादसे में हो गई है। मां अनुसुइया देवी 3 साल के अंदर 2-2 जवान बेटों को खोकर बेसुध है और उन्हें आसपास के लोग और रिश्तेदार संभालने की कोशिश कर रहे हैं।रायगढ़ जिले में तय हुई थी शादी।गुरुवार को ही गैस टैंकर की चपेट में आकर 2 युवकों की गई थी जानकोरबा जिले में गुरुवार को ही एक और सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई थी। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाइपास पर HP कंपनी के गैस टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।कल गैस टैंकर ने भी 2 युवकों को टक्कर मार दी थी।जानकारी के मुताबिक, बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह बाइक चला रहा था। बाइक के पीछे उसका रिश्तेदार मुकेश कुमार (जेंजरा निवासी) बैठा हुआ था। दोनों युवक जेंजरा से बांकीमोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे। इसी दौरान ढेलवांडीह बाइपास पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ललुहूहान होकर सड़क पर गिर गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।गैस टैंकर की टक्कर से 2 युवकों ने गंवा दी थी जान।मौके पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। दोनों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कैप्सूल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं HP कंपनी के गैस टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button