ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

प्लाट में मिला युवक का शव, परिजन बोले- हत्या का केस दर्ज किया जाए

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में 20 वर्षीय युवक का शव खाली पड़े प्लाट में क्षत विक्षत हालत में मिला है। मृतक की शिनाख्त मतिदास नगर निवासी विशाल के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने एक युवक पर हत्या के आरोप लगाए हैं।यही नहीं, हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से भड़के परिजनों ने महेश नगर थाना पहुंच हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। हालांकि, गुस्साए परिजनों को समझाते हुए महेश नगर थाना प्रभारी राम पाल सिंह ने हत्यारोपी से पूछताछ कर कार्रवाई करने के आश्वासन दिया है।पुलिस थाने में हंगामा करते परिजन।विशाल को मिली थी जान से मारने की धमकीयुवक की बहन मनीषा ने बताया कि उसका भाई विशाल पेट्रोल पंप मोहड़ा पर नौकरी करता था। सोमवार को टांगरी निवासी अरुण उनके घर आया और उसकी मां कंचन को विशाल के बारे में पूछने लगा। अरुण ने कहा था कि विशाल ने उसके 200 रुपए देने हैं। अगर नहीं दिए तो जान से मार दूंगा।विशाल।सोमवार से लापता था विशालविशाल की बुआ वंदना ने बताया कि सोमवार को विशाल SBI बैंक से पैसे लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वे महेश नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने भी पहुंचे थे, लेकिन यहां पुलिस वालों ने कहा था कि 24 घंटे के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताया कि पुलिस ने गुरुवार शाम को शव बरामद किया और सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया। आरोप है कि उन्हें पुलिस ने सूचित नहीं किया। जबकि उन्हें फेसबुक से विशाल की मौत की खबर मिली। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराएगी।पुलिस थाने में विलाप करते परिजन।

Related Articles

Back to top button