ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Bigg Boss 16 : घरवालों की इस एक हरकत पर भड़के ‘Bigg Boss ‘

Bigg Boss 16 : ‘Bigg Boss ‘ टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसका फॉर्मेट कई लोगों को पसंद नहीं आता है। इतना ही नहीं, इस शो में आने वाले सितारे भी कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे बवाल खड़ा हो गया। बीते कुछ दिनों से ‘Bigg Boss 16 ‘ में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स नेशनल टीवी पर खुलेआम सिगरेट पीते दिखे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा है। हालांकि, ‘Bigg Boss 16’ ने भी कई बार कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई है। लेकिन कोई नहीं माना, जिसके बाद अब ‘Bigg Boss ‘ ने सभी को एक सख्त सजा दी है। बुधवार के एपिसोड में ‘Bigg Boss’ का गुस्सा उन कंटेस्टेंट्स पर फूटा है, जो घर में सिगरेट पीते हैं। दरअसल, ‘Bigg Boss’ के हर सीजन में घर में सिगरेट पीने के लिए एक अलग से रूम बनाया जाता है और इस बार भी ऐसा ही है। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स उस कमरे में सिगरेट ना पीकर बाहर खुले में सिगरेट पीते हुए दिखते हैं, जिस वजह से अब ‘Bigg Boss’ ने सभी कंटेस्टेंट्स को सजा दी है। ‘बिग बॉस’ की तरफ से सिगरेट रूम को बंद कर दिया है और उस पर लिखा है, ‘हम बेवकूफ हैं।’इसके अलावा, ‘बिग बॉस’ ने सभी कंटेस्टेंट्स को खुले में ही सिगरेट पीने की सजा सुनाई है। साथ ही कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि सिगरेट पीते हुए अब हर कंटेस्टेंट अपने फैंस से कैमरे पर बात करते हुए नजर आएगा और अपने फैंस को बताएगा कि वह सिगरेट क्यों पीते हैं और इससे क्या फायदा होता है। इस दौरान ‘बिग बॉस’ की तरफ से यह भी कहा गया कि इस शो में टीवी और बॉलीवुड के सितारे मौजूद हैं लेकिन अब वे लोग इस शो के जरिए बाहर अपने फैंस को सिगरेट पीने की सलाह दे रहे हैं, जो बहुत शर्मनाक है। बता दें कि ट्विटर पर लगातार साजिद खान, शालिन भनोट, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम समेत कई सितारों को ट्रोल किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button