ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

2 इंस्पेक्टर्स डेपुटेशन पर बुलाए; कोई रिश्वत मांगे तो 8360817378 पर करें कॉल

चंडीगढ़: एडवाइजर-कम-चीफ विजिलेंस अफसर धर्म पाल ने दोनों इंस्पेक्टर्स की विजिलेंस सेल में नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।चंडीगढ़ पुलिस के 2 इंस्पेक्टर्स यूटी के विजिलेंस विभाग में अब अपनी सेवाएं देंगे। 3 सालों के लिए डेपुटेशन पर उनकी यह सेवाएं रहेंगी। इनके नाम चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूर कर लिए हैं। इनमें इंस्पेक्टर रणजोध सिंह और इंस्पेक्टर शादी लाल शामिल हैं। हाल में सेक्रेटरी(विजिलेंस) बनाए गए IAS यशपाल गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।यूटी प्रशासक के एडवाइजर एंव चीफ विजिलेंस अफसर धर्म पाल ने इन नामों को मंजूरी दी है। इंस्पेक्टर रणजोध सिंह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में हैं। वहीं इंस्पेक्टर शादी लाल यूटी के सिक्योरिटी विंग में तैनात हैं। जल्द दोनों विजिलेंस सेल में अपनी ड्यूटी देंगे।वहीं जानकारी के मुताबिक यूटी प्रशासन अपने विजिलेंस सेल को मजबू करने जा रहा है। अक्सर चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में रिश्वत मामलों में लोग यूटी विजिलेंस की बजाय CBI को शिकायत देते हैं। जिन पर तुरंत कार्रवाई भी होती है। वहीं विजिलेंस विभाग के पास कई भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें लंबित पड़ी रहती हैं।भ्रष्टाचार की शिकायत इस नंबर पर देंचंडीगढ़ विजिलेंस विभाग ने हाल ही में एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया है। यूटी प्रशासन के किसी भी विभाग में यदि कोई कर्मी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत 8360817378 नंबर पर दी जा सकती है। वहीं sspvigc.chd@nic.in तथा vigilance-chd@nic.in पर ईमेल भी की जा सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार को लेकर उनकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। किसी भी विभाग, बोर्ड या कॉर्पोरेशन में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button