ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भारत जोड़ो यात्रा असली राहुल गांधी को सामने लाई: जयराम

वाशिम । कांग्रेस के व‎रिष्ठ नेता जयराम रमेश का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने ‘असली’ राहुल गांधी को सामने लाई है और कांग्रेस सांसद की छवि को पूरी तरह से बदल दिया है। महाराष्ट्र के वाशिम में एक संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि गांधी के अगुवाई में पूरे देश में की जा रही यात्रा का किसी भी राज्य के चुनाव से कोई संबंध नहीं है। अगर इसके प्रभाव का आकलन करना है तो यह 2024 के लोकसभा चुनाव में ही किया जा सकता है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 69वें दिन वाशिम पहुंची है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा ‎कि राहुल गांधी डेटॉल या फेविकोल ब्रांड नहीं हैं कि उन्हें फिर से रीब्रांडेड करना पड़े।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले भाजपा ने उनकी खास छवि बना दी थी, खासकर सोशल मीडिया पर। भारत जोड़ो यात्रा नए राहुल गांधी को नहीं, असली राहुल गांधी को दिखा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से उनकी छवि में पूरी तरह से बदलाव आया है। आज मीडिया या सोशल मीडिया में राहुल गांधी वैसे नहीं हैं जो 70 दिन पहले थे। उन्होंने कहा कि 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा का फायदा यह है कि राहुल गांधी बिना किसी बिचौलिए के, लोगों के साथ सीधे संपर्क में हैं। इसका नतीजा यह है कि असली राहुल गांधी सबके सामने हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि 70 दिनों में एक चीज साफ रूप से दिखाई दी है कि हम किस तरह से एकजुट हुए हैं और किस तरह से हमने समय पर यात्रा शुरू की है। यात्रा का प्रभाव पार्टी पर निर्भर करेगा ना कि राहुल गांधी पर। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक जहां-जहां यात्रा पहुंची है वहां सेवा दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पर्चे बांट कर पार्टी का संदेश दे रहे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब तक 6 राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। इसने 7 नवंबर को महाराष्ट्र के देगलुर में प्रवेश किया था और अब तक राज्य के नांदेड़ और हिंगोली जिलों से गुजर चुकी है।

Related Articles

Back to top button