ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

धूमधाम के साथ मुंबई में संपन्न हुआ सारस्वत सांस्कृतिक महोत्सव

मुंबई। ऑल इंडिया सारस्वत कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन मुंबई के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुंबई के दादर में एक भव्य सारस्वत सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु तथा विशिष्ट अतिथि सारस्वत बैंक के चेयरमैन गौतम ठाकुर व अभिनेत्री अमृता राव रहीं । पूरे देश के कौने कौने से आए हुए हजारों अतिथियों की मौजूदगी में अनेक कलाकारों ने मंत्रमुग्ध करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के सचिव राजेंद्र पै ने बताया कि प्रमुख अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद कलाकारों के द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान उल्लास कामत, सुरेश प्रभु, गिरीश जोशी, उदय रेडकर, सुभाष सराफ एवं राजेंद्र पै को 'सारस्वत आधार स्तंभ' सम्मान से सम्मानित किया गया। जीएस भट्ट, गीता पै, अनिल काउंटो, किशोर राग्नेकर, दुर्गेश चंदावरकर तथा सुभाष कुमार को 'सारस्वत गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। प्रवीण कडले, सुरेश कारे, अभिनेत्री अमृता राव, गणेश नायक, कर्नल अशोक किणी, गिरीश सारस्वत, महेंद्र जोशी, डॉ राम सारस्वत, मुरारी लाल सारस्वत, गणपत लाल पप्पू सारस्वत, पत्रकार रजत सारस्वत, डॉ अग्नि शेखर, श्रीमती शकुंतला शर्मा, शक्ति मुंशी, अजीत पै तथा हेमांगी नादकर्णी सहित समाज के अनेक लब्ध प्रतिष्ठ महानुभावों को 'सारस्वत अभिमान सम्मान' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश प्रभु ने संस्था के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी को बधाई दी तथा संस्था के द्वारा भविष्य में इसी तरह से भव्य आयोजन करने हेतु शुभकामनाएं दीं। सारस्वत बैंक के चेयरमैन गौतम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सारस्वत बैंक की तरफ से संस्था के जन कल्याणकारी कार्यों हेतु हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर उनके द्वारा पढ़ी गई कविता ने सभी का मन मोह लिया। अभिनेत्री अमृता राव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे सारस्वत होने पर गर्व है। लेखक एवं सारस्वत समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष गिरीश सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि ऑल इंडिया सारस्वत कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन मुंबई के कार्यक्रम केवल महाराष्ट्र के लिए ही नहीं वरन पूरे भारतवर्ष के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आदर्श प्रस्तुत करते हुए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन करने हेतु संस्था के पदाधिकारियों को बधाई दी। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत गुंजीकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सुबह से शाम तक पूरे दिन चले अनेक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के दौरान सभी का जोश देखने लायक था। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित भेंडे, सुनील उल्लाल एवं सुभाष सराफ ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button