ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश यादव और डिंपल

इटावा : मुलायम सिंह यादव के निधन के खाली हुई उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से होगा। ताजा खबर यह है कि अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी की जीत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि गुरुवार को दोनों पति-पत्नी इटावा में चाचा शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे। मौजूदा सियासी घमासान में जीत के लिए अखिलेश के लिए चाचा का साथ जरूरी है। इससे पहले बुधवार को अखिलेश ने उस समय राहत की सांस ली जब शिवपाल ने अपने समर्थकों से बैठक के बाद सभी को अखिलेश-डिंपल के समर्थन में वोट करने के लिए कहा। बता दें, मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा अब तक एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यहां कुल 16 बार लोकसभा चुनाव और दो बार उप चुनाव हुए हैं। 8 बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button