ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

माधव राव सिंधिया की प्रतिमा अनावरण पर रोक

टीकमगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थापित होने के बाद स्थानीय लोग इसके अनावरण का विरोध कर रहे हैं। वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। विरोध की वजह क्या है? इससे पहले ये भी जान लीजिए... मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चौक-चौराहों पर लगी नेताओं और दिवंगत विशिष्ट जनों की प्रतिमाएं हटाने का आदेश इसी साल मार्च में दिया है। हाईकोर्ट ने 18 जनवरी 2013 के बाद लगाई गई प्रतिमाओं को हटाने को कहा है। यह भी हिदायत दी कि भविष्य में मध्यप्रदेश की सड़कों या सार्वजनिक महत्व की भूमि पर कोई प्रतिमा न लगाई जाए। इस आदेश के बाद राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण रुक गया। टीटी नगर स्थित नानके पेट्रोल पंप से अर्जुन सिंह की प्रतिमा को हटाकर व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट कर दिया। कांग्रेस नेता इसका अनावरण करने की मांग कर रहे हैं। अब विरोध की वजह जान लीजिए... टीकमगढ़ के समाजसेवी और क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने माधवराव सिंधिया की प्रतिमा अनावरण के विरोध की वजह बताते हुए कहा... टीकमगढ़ शहर के सर्किट हाउस की ऐतिहासिक इमारत महाराजा वीर सिंह जूदेव ने बनवाई थी। जो भी अतिथि आते हैं, सबसे पहले सर्किट हाउस में ही रुकते हैं। सर्किट हाउस कैम्पस में चोरी-छिपे माधवराव सिंधिया की प्रतिमा लगा दी गई। ग्वालियर में उनकी कई प्रतिमाएं लगी हैं। टीकमगढ़ में भी सिंधिया जी की प्रतिमा किसी और स्थान पर लगा दें, कोई दिक्कत नहीं। टीकमगढ़ का वैभवशाली इतिहास रहा है। इस शहर के विकास और वैभव को आगे बढ़ाने में जिनका योगदान रहा है, उनकी प्रतिमाएं लगाई जानी चाहिए। टीकमगढ़ में कई महापुरुष रहे हैं। भगवान राम को अयोध्या से ओरछा लाने वाली रानी कुंवर गणेश, जनकपुरी में जानकी जी का नौलखा मंदिर, अयोध्या में कनक भवन बनवाने वाली रानी वृषभानु कुंवर टीकमगढ़ से आती हैं। जल संरक्षण के क्षेत्र में शहर को समृद्ध बनाने वाले महाराजा प्रताप सिंह जूदेव हों या बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल। जिनका टीकमगढ़ से लगाव, जुड़ाव और जन्म स्थान रहा है, उनकी प्रतिमाएं यहां लगनी चाहिए। माधवराव सिंधिया का शहर के विकास में कोई रोल नहीं रहा है। उनके नाम का एक शिलालेख भी यहां नहीं है, इसलिए यहां के नागरिकों की मांग है कि यहां की स्थानीय विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई जाएं। पुष्पेंद्र सिंह चौहान का यह भी कहना है टीकमगढ़ के सर्किट हाउस में लगाई गई माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को लेकर स्थानीय लोग हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का मन बना रहे हैं। टीकमगढ़ सर्किट हाउस में लगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा। स्थानीय लोग इस प्रतिमा के अनावरण का विरोध कर रहे हैं। वे इसे लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर सकते हैं। टीकमगढ़ सर्किट हाउस में लगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा। स्थानीय लोग इस प्रतिमा के अनावरण का विरोध कर रहे हैं। वे इसे लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर सकते हैं। कांग्रेस बोली- महापुरुष किसी पार्टी के नहीं होते कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा, भाजपा ने जो बीज बोया है, उसके दुष्परिणाम आज सामने दिख रहे हैं। कांग्रेस ने कभी भी महापुरुषों को लेकर भेदभाव नहीं किया। हमारे समय में कुशाभाऊ ठाकरे और उद्धवदास मेहता की प्रतिमा लगी रही। टीकमगढ़ में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण का विरोध हो रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैसे ही दल बदला, लोग बडे़ महाराज की प्रतिमा का विरोध कर रहे हैं। सरकार को महापुरुषों की प्रतिमाओं का जल्द अनावरण कराना चाहिए। दस महीने का समय बचा है, यदि भाजपा नहीं करेगी, तो सरकार बदलने के बाद कांग्रेस पार्टी सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं का सम्मानपूर्वक अनावरण कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button