ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

माल रिकार्ड में खामी पर डीसी ने की कार्रवाई; 5 दिन में दूसरे पटवारी पर गाज

कपूरथला: डीसी कपूरथला विशेष सारंगलपंजाब के जिला कपूरथला के DC विशेष सारंगल ने बुधवार को सुल्तानपुर लोधी तहसील से संबंधित एक पटवारी को माल विभाग रिकॉर्ड कार्य में कोताही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पांच दिन में यह दूसरा पटवारी है, जिस पर डीसी की गाज गिरी है। बता दें कि 5 दिन पहले 11 नवंबर को भी सुल्तानपुर लोधी तहसील के सराय जट्टा के पटवारी कुलदीप सिंह को भी ड्यूटी में कोताही और गैरहाजिर रहने पर के आरोप में DC ने सस्पेंड किया था।DC विशेष सारंगल द्वारा जारी आदेशों में सुल्तानपुर लोधी तहसील के पटवार हलका चुहड़पुर में तैनात पटवारी लवप्रीत सिंह को पंजाब पनिशमेंट एंड अपील रूल्स 1970 की धारा 4 के अधीन तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवाओं से सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान संबंधित कर्मचारी का हेड क्वार्टर तहसील दफ्तर भुलत्थ रख दिया है।DC ने जारी आदेश में SDM सुल्तानपुर लोधी को संबंधित पटवार हलके का अतिरिक्त चार्ज अपने स्तर पर किसी अन्य पटवारी को देने के हुक्म भी दे दिए हैं। डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में कोताही तथा रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button