ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

धौलपुर जन आक्रोश यात्रा से जन जागरण करेगी भाजपा : श्रवण वर्मा कांग्रेस के अत्याचारों से दुखी है प्रदेश की जनता : पंडित किशन चंद शर्मा

घौलपुर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आक्रोश यात्रा की तैयारी बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने की, बैठक का शुभारंभ भारत माता,पण्डितदीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिलाध्यक्ष वर्मा ने बैठक में उपस्थित दायित्ववान पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चार साल तक कुशासन,जंगलराज और भ्रष्टाचार में डूबी रहीराजस्थान की गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार जंगल राज,कुशासन के पूरे देश की राजनीत में सभी रिकॉर्ड तोड दिए है। 4 साल पहले बेरोजगारी भ्रष्टाचार और किसान कर्ज माफी के झूठे वादे कर घोषणा पत्र के द्वारा जनता को गुमराह कर सत्ता में काबिज़ हुई थी। प्रदेश की जनता युवा, किसान, मातृशक्ति व व्यापारियों में रोष और आक्रोष है , जिले की पीड़ित, प्रताड़ित, परेशान जानता की पीड़ा को जन आक्रोश में बदलना है...!! ज़िला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक जिले में जन आक्रोश यात्रा की योजना बनाई गई है जिसके तहत धौलपुर जिले में भी प्रत्येक विधानसभा में प्रभारियों को ज़िम्मेदारी देकर जन आक्रोश यात्रा की प्रभावी रूप रेखा बनाई गई है। जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक पंडित किशन चंद शर्मा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सत्ता विरोध,आपसी कलह के आधार पर नहीं बल्कि हम अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत के दम पर राजस्थान में सभी वर्गो के लिए बनाई गई नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं.. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित विशंभर दयाल शर्माने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओ में सहयोग करने के बजाय टकराव की स्थिति पैदा करती रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार जब अन्य प्रदेशो में किसान सम्मान निधि की दोनों किस्त जारी हो चुकी थी तब राजस्थान ने पात्र किसानों की सूची पर कार्य प्रारंभ किया । जनाक्रोश यात्रा के सह संयोजक जय वीर पोसवाल ने कहा कि धौलपुर जिले में जन आक्रोश यात्रा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रत्येक विधानसभा में नियुक्त प्रभारियों की सहमति से जन् आक्रोश यात्रा, रथ यात्रा, चौपालो की कार्ययोजना रूट प्लान तय की जा चुकी है। जनता में प्रदेश की धोखेबाज किसान, मजदूर, युवा विरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश है। धौलपुर जिले की जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम करेगी।। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व जिला महामंत्री सुखराम कोली, पूर्व विधायक रानी कोली, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया,जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर, सुरेश कौशिक,नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा,विस्तारक संभाग प्रभारी राजवीर सिंह राजावत,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र सिंह राजोरिया, हरीनिवास प्रधान, जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर मधुसूदन शर्मा, दशरत सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र घुरैया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह,राजाखेड़ा विधान सभा सह प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, विनय परमार,प्रशांत परमार , विष्णु सिंघल, पवन चौधरी, विजय त्यागी, सगीर खान, नंदकिशोर शुक्ला, हरेंद्र राव, मुकेश सक्सेना, डॉ.हेमसिंह लोधा, अनिल धारिया, रितिक वर्मा,रनवीर गुर्जर,रीतेश सक्सेना,राम लखन परमार, सहित बड़ी संख्या में दायित्व वान पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ki

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button