ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

बीड़ तालाब बस्ती में अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद; एसएसपी ने किया नेतृत्व

बठिंडा: बीड़ तालाब बस्ती में सर्च करते हुए पुलिस टीम।पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हुए मंगलवार को शहर के साथ लगते बीड़ तालाब बस्ती में छापामारी की। भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने वाली सामग्री जब्त की गई है। इस मुहिम की अगुआई एसएसपी जे एनचेजियन खुद कर रहे थे। उनके साथ एसपी, डीएसपी के साथ स्थानीय थाना की टीम मौजूद रही।मंगलवार की सुबह से ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी थी। इस दौरान कनाल व सदर थाना की टीम ने नाकाबंदी कर आवागमन करने वाले लोगों की जांच की। वही एसएसपी के आते ही गांव में सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान अधिकतर स्थानों में लाहन व शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री घरों से जब्त की है। इसकी मात्रा कितनी है इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो सक है।गौरतलब है कि सर्दियां शुरू होते ही बीड़ तलाब सहित आसपास के इलाकों में कच्ची शराब बनाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। यहां कई घरों में लोग लाहन से कच्ची अवैध शराब बनाने का धंधा करते हैं जो गैरकानूनी होने के साथ सेहत के लिए भी खतरनाक होती है।कुछ साल पहले बठिंडा में कच्ची शराब से कई लोगों की मौत भी हुई थी। एसएसपी जे एलनचेनियन का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जिन इलाकों में नशा बेचने की शिकायतें मिल रही है वहां आला अधिकारी स्वयं जाकर सर्च अभियान चला रहे हैं व इसमें आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button