ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पेटीएम बंद होने का दिखाया डर, अपडेट के नाम पर जानकार ले ठगा

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में 1.57 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पहले पेटीएम बंद होने का डर दिखाया और बाद में अपडेट करने के नाम पर दो बैंक खातों की जानकारी ले ली। दोनों बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपये से अधिक धोखाधड़ी की। जब पीड़ित को इसका पता लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी।रोहतक के सलारा मोहल्ला निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि आपका पेटीएम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। मैसेज के साथ ही एक लिंक भी दिया हुआ था। जिस पर दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा गया था।फोन पर पेटीएम अपडेट करने में मदद का दिलाया भरोसाउन्होंने बताया कि जब उसने मैसेज देखा तो उस लिंक पर क्लीक किया तो उसे एक OTP मिला। OTP डालने के बाद भी अकाउंट अपडेट नहीं हुआ। इसके बाद एक फोन आया। जिसने खुद को पेटीएम सर्विस से बताया। साथ ही सामने वाले ने पेटीएम अपडेट करने में सहायता करने की बात कही।दोनों खातों की ली जानकारीलक्ष्मी नारायण ने बताया कि जैस सामने वाले ने बताया वैसे-वैसे वह करता गया। पहले पेटीएम की जानकारी ली और फिर डेबिट कार्ड की। कुछ समय बात कहा कि कार्ड लिंक नहीं हो पा रहा, इसलिए दूसरे बैंक की जानकारी मांगी। जिसके बाद दूसरे SBI बैंक के अकाउंट की डिटेल ले ली।टीम व्यूवर करवाया इंस्टालउन्होंने बताया कि फोन पर सामने वाले ने प्ले स्टोर से टीम व्यूवर इंस्टाल करने की बात कही। टीम व्यूवर इंस्टाल करने के बाद नेट बेंकिंग की आईडी व पासवर्ड मांगे। कुछ समय बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद उसे समझ में आया कि किसी ने उसको बातों में उलझाकर उसके साथ साइबर ठगी की है।1 लाख 57 हजार 76 रुपये ठगीजब उसने अपनक अकाउंट चेक किए तो पाया कि उसके दोनों खातों से 1 लाख 57 हजार 76 रुपये (एक बैंक अकाउंट से 1 लाख 47 हजार 176 रुपये व दूसरे खाते से 9900 रुपये) निकाले गए हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button