ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पीएम मोदी 20 नवंबर को आएंगे गुजरात, सौराष्ट्र में करेगी 4 जनसभाएं

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार 20 नवंबर को गुजरात आ रहे हैं| गुजरात विधानसभा के दो चरणों में होनेवाले चुनाव के लिए पीएम मोदी,  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में धुआंधार प्रचार करेंगे| कच्छ-सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे| 20 नवंबर को गुजरात आ रहे पीए मोदी एक ही दिन में सौराष्ट्र में 4 जनसभाएं करेंगे| गिर सोमनाथ जिले के वेरावल, राजकोट के धोराजी के अलावा अमरेली और बोटाद जिले में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे| उससे पहले 18 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमनाथ, सूरत की चौर्यासा और राजकोट पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे| गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई है| भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, अभिनेता भाजपा सांसद दिनेश निरहुवा, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमामालिनी, पूर्व सांसद और अभिनेता परेश रावल के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल हैं| इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे|

Related Articles

Back to top button