ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ग्लैमर की नई सनसनी, उभरता सितारा हैं मॉडल नीरज़प्रिया दाश

मुंबई | नीरज़प्रिया दाश एक नया और उभरता हुआ सितारा। मॉडलिंग और फैशन की बड़ी चकाचौंध में एक नया कदम रखती हुई नीरज़प्रिया दाश। उन्‍हें ग्‍लैमर वर्ल्‍ड की नई सनसनी बताया जा रहा है। नीरज़प्रिया दाश के तेवर भी कुछ ऐसे ही हैं। वे ओडिशा के भुवनेश्‍वर को छोड़कर अब मुंबई में अपना ठिकाना बना चुकी हैं और उन्‍हें तमाम एजेंसियों के ऑफर हैं। मुंबई की नामचीन एजेंसी तोआभ टैलेंट मैनेजमेंट ने उन्‍हें साइन कर लिया है। नीरज़प्रिया दाश ने कहा कि मेरा बचपन से ही मॉडल बनने का सपना रहा और मैं स्‍कूल डेज से ही खुद को इसके लिए तैयार कर रही थी। मुंबई की भागदौड़ और फैशन वर्ल्‍ड की तेज रफ्तार में क्‍या वे अपने कदम मिला ? इस सवाल पर नीरज़प्रिया कहतीं हैं- अभी तो मैंने शुरू किया है, आपको कुछ वक्‍त तो देना चाहिए। मैंने मुंबई आकर ये तो साबित किया है कि मेरा इरादा पक्‍का है और मैंने इसकी तैयारी की है।

भुवनेश्‍वर से मुंबई पहुंची नीरज़प्रिया दाश का सफर आम हिंदुस्‍तानी लड़की जैसा ही रहा है।वे योग,प्राणायाम और फिटनेस को लेकर बहुत सजग हैं।उनका रूटीन भी अनुशासित है और वे चाहती हैं कि चाहे कितनी भी व्‍यस्‍तता हो,वे अपना मार्निंग सेशन पूरा कर लें।

मॉडलिंग के लिए उन्‍होंने अपने आप को बहुत तैयार किया है और इसके लिए उन्‍होंने टॉप मॉडल्‍स को अपना आइडल बनाया हुआ है। नीरज़प्रिया कहती हैं कि कुछ जॉब तो आसानी से मिल जाती है, लेकिन मॉ‍डलिंग में हर दिन और हर वक्‍त नई चुनौती रहती है। यहां चकाचौंध के बीच अपनी पहचान बनाने और आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button