ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कहा- व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, देश की अर्थव्यवस्था में करता है योगदान

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने 36 बिंदुओं पर डीएम रवि रंजन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यह ज्ञापन मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन के नाम दिया। व्यापारियों की समस्या को निस्तारण करने की मांग की।व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारियों को जीएसटी में काफी समस्याएं आ रही हैं। जीएसटी विभाग से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं कैंप लगाया जाये। जिससे उनकी कृषि संबंधित समस्या का समाधान हो सके। विद्युत विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न ना किया जाये। जिन व्यापारियों पर बकाया बिल हैं, उनसे किस्तों में जमा कराया जाये।व्यापारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन।व्यापारी हमेशा सहयोग करता हैजिला प्रशासन द्वारा चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान ना कर व्यापारियों का सम्मान व सुरक्षा की जाये। व्यापारी हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग करता आया है और आगे भी व्यापारी प्रशासन का सहयोग करेगा। देश में जब व्यापारी वर्ग मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करें और उन्हें मजबूत बनाने का काम करें। व्यापार को बढ़ाने के साथ ही व्यापारी सरकारी राजकोष में भी अपना योगदान देता है। जीएसटी समेत अन्य करों को चुका कर देश की अर्थव्यवस्था चलाने में अपना योगदान देता है।ये लोग रहे मौजूदज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ महामंत्री डॉक्टर अखिलेश शर्मा, महामंत्री विनेश दीक्षित व पदाधिकारी रंजीत शर्मा, सुरेंद्र कुमार, पंकज, शीलू पाठक आदि व्यापारी लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button