ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

तनाव से बचने के लिए सदैव खुश रहना सीखें

रायपुर: सदैव खुश रहने के लिए अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाएं। यह सोचें कि जो हो रहा है वह कल्याणकारी है। तनाव पूरी तरह खत्म करना सम्भव नहीं है लेकिन तनाव प्रबंधन से उसे कम कर उसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। यह बातें मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शान्ति सरोवर में आयोजित ‘कर लो स्वास्थ्य मुट्ठी में’ मुम्बई के हेल्थ काउंसिलर डॉ. दिलीप नलगे ने कहीं। डॉ. नलगे ने कहा कि तनाव को खत्म करने का सबसे बढ़िया इलाज राजयोग मेडिटेशन है।तनाव से बचने के लिए हर परिस्थिति में खुश रहना सीखें और मेडिटेशन से अपनी आन्तरिक क्षमता बढ़ाएं। तनाव दो प्रकार के होते हैं- पॉजिटिव और निगेटिव। पॉजिटिव स्ट्रेस जीवन के लिए आवश्यक है। यह हमें मोटिवेट करता है। इससे हमारी रचनात्मक क्षमता बढ़ती है। उमंग-उत्साह और खुशी का संचार होता है। यही कारण है कि बहुत से लोग 18-20 घंटे काम करने के बाद भी थकते नहीं हैं।डॉ. नलगे ने कहा कि नकारात्मक विचार उत्पन्न होने पर हाइपोथैलेमस से स्ट्रेस हार्मोन्स निकलते हैं। इससे लीवर में आपात स्थिति के लिए संचित कर रखे गए ग्लूकोज का क्षय होता है। व्यक्ति थकान और हताशा महसूस करता है। नकारात्मक विचार आने पर लीवर से ग्लूकोज निकल जाने की स्थिति में व्यक्ति गम्भीर बीमारियों का शिकार बन जाता है।

Related Articles

Back to top button