ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

श्रद्धा शुक्ला ने मसूरी में गाया राजकीय गीत, पारंपरिक पोशाक में नजर आईं फ्यूचर ऑफिसर

रायपुर: रायपुर की श्रद्धा शुक्ला ने मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में छत्तीसगढ़िया दम दिखाया । श्रद्धा शुक्ला ने एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ का राज्य गीत गाया । प्रदेश के राज्य गीत अरपा पैरी के धार को बेहद सुरीले अंदाज में श्रद्धा शुक्ला ने परफॉर्म किया ।श्रद्धा शुक्ला ने हाल ही में यूपीएससी में 45वीं रैंक हासिल करते हुए देश के टॉप 50 में जगह बनाई थी। श्रद्धा शुक्ला जल्द ही बतौर आईएएस अपनी सेवा देंगी, फिलहाल उनकी ट्रेनिंग जारी है । दरअसल लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में सभी राज्यों से सलेक्टेड कैंडिडेट ने अपने-अपने प्रदेश की कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया । इस दौरान श्रद्धा शुक्ला छत्तीसगढ़िया लुगरा (साड़ी) में नजर आईं।छत्तीसगढ़िया लुक में हैं श्रद्धा।श्रद्धा ने सिक्कों की माला और प्रदेश के पारंपरिक गहनों को पहनकर उन्होंने छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाई। अपने आउफिट के बारे में देशभर से सेलेक्ट होकर आए युवाओं को बताया । प्रशासनिक अकादमी में कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद श्रद्धा शुक्ला समेत सभी अफसर अपनी पोस्टिंग हासिल करेंगे, बहुत मुमकिन है कि आईएएस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद श्रद्धा को छत्तीसगढ़ में ही पोस्टिंग मिले।मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में इंडिया डे सेलिब्रेट किया गया। यहां जिसमें देश भर से आईएएस, आईपीएस का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियों ने भाग लिया।श्रद्धा शुक्ला छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की बेटी हैं। वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से प्रवक्ता भी रहे हैं। श्रद्धा ने अपने राज्य में ही रहकर यूपीएससी की तैयारी की, उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली नहीं जाकर बल्कि ऑनलाइन के माध्यम से पूरी की।श्रद्धा शुक्ला ने बताया, उनका यहां तक का सफर थोड़ा मुश्किल था, लेकिन परिवार, पेरेंट्स और दोस्तों के सपोर्ट से थोड़ा आसान हो गया। नए स्टूडेंट जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए श्रद्धा ने बताया कि मैंने रायपुर में ही रहकर सारी प्रिपरेशन की है। रायपुर के गवर्नमेंट डीबी गर्ल्स कॉलेज से बीएससी और एमएससी किया है। ग्रेजुएशन के साथ ही एक स्थानीय कोचिंग में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।रायपुर में तैयारी नहीं होगी इस सोच को श्रद्धा ने गलत साबित किया। उन्होंने कहा लोग कहते थे कि यहां से तैयारी नहीं हो पाती। यह सबसे बड़ी बाधा है। वह हट जाए तो चीजें आसान हो जाएंगी। यहां रिसोर्सेज हैं। ऑनलाइन भी चीजें मौजूद हैं। उतनी तकलीफ नहीं है। बस एक मेंटल ब्लॉकेज है कि यहां रहकर होता नहीं है। बाकी कुछ समस्या नहीं है। रायपुर में बहुत अच्छा माहौल है। मैंने पढ़ाई एमएससी इन फिजिक्स की है, लेकिन UPSC में ऑप्शनल जिओग्राफी था।

Related Articles

Back to top button