ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पॉश इलाके मॉडल टाउन में हुई वारदात; CCTV में कैद हुए हमलावर

रेवाड़ी: मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।रेवाड़ी शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में मां-बेटे पर कुछ लोगों के हमला करते हुए बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावरों ने दोनों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन स्थित 31-L निवासी संतोष लखेरा (60) ने बताया कि रात को मेरा लड़का गणेश लखेरा जो की दुकान पर काम करके घर आया था। मेरे लड़के ने जैस ही अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की तो घर के बाहर मेन गेट के पास पहले से ही खडे़ विकास, विपिन्न, नितिन्न, मुटुल, पियुष और अपने दो किराएदारों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके लड़के के साथ गाली-गलौच व हाथा-पाई शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथों में डंडे, फावली, हॉकी व लोहे की रॉड ली हुई थी। साथ ही सभी आरोपी नशे में धुत थे।आरोपियों ने गणेश लखेरा पर हमला कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर संतोष बाहर पहुंची तो आरोपी उसके बेटे को बुरी तरह पीट रहे थे। संतोष ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव करने के लिए हाथ आगे किए तो दोनों हाथों पर आरोपियों ने डंडों, हॉकी और लोहे की रॉड से चोटे मारी। आरोपियों ने मिलकर उसके घर व गाड़ी पर ईंट से वार किया, जिससे उसके लड़के की गाड़ी का डाईवर साइड का शीशा भी टूट गया। इतनी ही देर में संतोष का बड़ा लड़का महेश मौके पर पहुंच गया। महेश को देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। संतोष का कहना है कि यह वारदात उनके हमारे घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर 148,149, 323, 427, 506 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button