ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

953 पद भरे जाएंगे; तैयारी में जुट जाएं युवक और युवतियां

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए खुशख़बरी है। पुलिस विभाग में 953 नए कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। 31 मार्च, 2023 से पहले यह भर्तियां होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इस कांस्टेबल भर्ती को लेकर अपनी सहमति दे दी है। वहीं अब इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन भी जल्द जारी की जा सकती है।इस भर्ती को लेकर देश भर से आवेदन मांगे जाएंगे। हाल ही में सेक्टर 26 पुलिस लाइन में हुई रेजिंग डे परेड में भी चंडीगढ़ के DGP प्रवीर रंजन ने विभाग में कांस्टेबल भर्ती का ऐलान किया था। अब विभाग में कांस्टेबल भर्ती को लेकर जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस में 49 ASI पदों के लिए भी भर्ती चल रही है। 18 से 25 वर्ष के युवक और युवतियां इन 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है। वहीं सरकारी नियमों के तहत 3 वर्ष की छूट OBC तथा SC/ST के लिए 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी गई है। कुल 49 पदों में से 27 पद युवाओं, 16 युवतियों एवं 6 पद एक्स-सर्विसमैन के लिए आरक्षित हैं।DIG-कम-चेयरमैन सिलेक्शन बोर्ड, चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। लगभग 12 साल बाद चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हो रही है। इससे पहले वर्ष 2009 में विज्ञापन निकला था।

Related Articles

Back to top button