ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

25 दिन तक नहीं लौटाई लड़की, पिता ने थाने में दर्ज कराई बहला फुसलाकर ले जाने की FIR

बरेली: बरेली की नाबालिग लड़की दिल्ली के प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के परिजन पिछले 25 दिन से दिल्ली में युवक के परिजनों से दबाव बना रहे थे। कि हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे हमारी बेटी लौटा दी जाए। युवक के परिवार वाले आश्वासन देते रहे। मंगलवार रात को लड़की के पिता ने बरेली के सिरौली थाने में बेटी के बहला फुसलाकर ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई है।दिल्ली के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंगबरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वाली 17 साल की लड़की का दिल्ली के रघुवीर नगर निवासी पिंटू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग अलग समुदाय से हैं। युवक भी बरेली में प्राइवेट नौकरी करता था। जहां दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी पिंटू नाबालिग लड़की को लेकर 17 अक्टूबर को फरार हो गया। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस को जानकारी नहीं दी। परिवार के लोग आरोपी के यहां पहुंचे और पूरे मामले के बारे में बताया। जिसके बाद लड़के परिवार ने कहा कि हम लड़की को लौटा देंगे।25 दिन बाद हत्या की धमकी दीलड़की के पिता ने बरेली के सिरौली थाने में तहरीर देते हुए कहा कि पिंटू का भाई और अन्य परिवार के लोग 25 दिन से आश्वासन दे रहे थे। अब लड़की को लौटाने से मना कर दिया। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा से यहां आए तो जान भी खोनी पड़ सकती है। जिसके बाद लड़की के पिता ने सिरौली थाने में केस दर्ज कराया है। सिरौली पुलिस ने पीड़ित परिवार को लड़की की बरामदगी का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button