ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को ऐसे किया बर्थडे WISH

पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तलाक की खबरों के बीच बर्थडे WISH किया है। 15 नवंबर 2022 को सानिया मिर्जा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी वजह से शोएब मलिक ने भी उनको बर्थडे विश किया है, लेकिन इसमें न तो किसी इमोजी का प्रयोग किया गया है और न ही कोई खास शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि पिछले करीब दो सप्ताह से शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें आई हैं। हालांकि, इस कपल ने इस बारे में कुछ नहीं किया है। हालांकि, शोएब ने उनको बर्थडे विश किया है। शोएब ने सानिया के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की बधाई सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का भरपूर आनंद लें…”

दोनों के बीच दूरियां आने का सवाल और भी पुख्ता इसलिए हो जाता है, क्योंकि पिछले साल जब शोएब मलिक ने सानिया को बर्थडे विश किया था तो उनको सानू बुलाया था और एक लाल दिल वाला इमोजी भी कैप्शन में डाला था। हालांकि, इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि शादी के करीब 12 साल के बाद ये कपल अलग हो सकता है।

Related Articles

Back to top button