ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

साणंद से भाजपा उम्मीदवार कनूभाई पटेल ने दाखिल किया नामांकन

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को साणंद निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कनूभाई पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कनूभाई पटेल के नामांकन में शामिल हुए। बता दें कि अहमदाबाद जिले की साणंद विधानसभा सीट जो गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आती है। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से देश के गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं।

बता दें कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद से ही असंतोष शुरू हो गया था। इन्हें थामने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लेने के लिए शाह इन दिनों गुजरात में डटे हैं। असंतुष्ट नेताओं के कारण होने वाले नुकसान और डैमेज कंट्रोल करने की रणनीति पर भी शाह ने काम शुरू कर दिया है।

साणंद में करीब ढाई लाख मतदाता हैं. साणंद विधानसभा सीट पर 2017 में 75.41 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत भाजपा को मिली। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने की वजह से यहां पर ब्रिज, सड़कें, पानी जैसी प्राथमिक सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है। साणंद के लोग आजीविका के लिए खेती और इंडस्ट्रीज पर निर्भर हैं। अहमदाबाद शहर से जुड़ा होने की वजह से अब इस इलाके को अपकमिंग इंवेस्टमेंट इलाके के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button