मैनपुरी में 3 थानों की पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अवैध असलहा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri) जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां तीन थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध असलहा फैक्ट्रियों (Illegal Gun Factories) का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही फैक्ट्री संचालित करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार (Four Accused Arrested) किया गया है। पुलिस ने इन फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में अधबने तमंचे, बंदूक और राइफल बरामद की हैं।
जेल भेजे गए गिरफ्तार फैक्ट्री संचालक
दरअसल, मैनपुरी में आगामी लोकसभा चुनाव (Mainpuri Lok Sabha Election) के मद्देनजर अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह (Operation Chakravyuh) चला रही है। इसी के तहत तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों से अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए उनके चार संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को भारी मात्रा में फैक्ट्रियों से बने अधबने तमंचे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भारी मात्रा में मिले हैं। पुलिस ने सभी तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज उनके सप्लायरों की तलाश में जुटी है।
कुरावली, बिछवां और भोगांव पुलिस को मिली कामयाबी
जानकारी के अनुसार, थाना कुरावली, बिछवां,और भोगांव थाना पुलिस को यह कामयाबी मिली है। अवैध असलहा फैक्ट्रियों का संचालन करते हुए पुलिस ने प्रमोद पुत्र बालादीन तुलजापुर भोगांव, अनेक सिंह पुत्र सूरजपाल निवासी भरतपुर कुरावली, योगेश उर्फ छोटू पुत्र शिवराज निवासी सरैया भोगांव,मेघनाथ पुत्र गुलजारी निवासी खटाना बिछवां,को फैक्ट्री संचालित करते हुए मौके से गिरफ्तार किया है इन सभी आरोपियों के पास से 33 बने अधबने तमंचे, बंदूके, रायफल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।




