ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

खाना खाकर घर से निकले, दवा देने दुकान पहुंचा बेटा तो कुंडे के सहारे लटका मिला शव

बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में एक टेंट व्‍यवसायी की गोदाम में छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर उसे कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव निवासी साधु चौधरी उर्फ संतराम (48) करीब 20 साल से लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार स्थित अपने निजी मकान पर टेंट हाउस चलाते थे। वह छरदही गांव से खाना खाकर टेंट हाउस की दुकान पर चले गए।दोपहर में उन्‍हें दवा देने के लिए उनका छोटा पुत्र आकाश दुकान पर पहुंचा। जहां उसने पिता को छत की कुंडी से नायलान की रस्‍सी के सहारे फंदे से लटकता देख शोर मचाया। उसके रोने और चिल्‍लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतरवाकर शव को कब्‍जे में लिया।5 साल से चल रहा था न्यूरो का इलाजमृतक के पुत्र राज चौधरी ने बताया कि उसके पिता को न्‍यूरो की समस्‍या थी और पिछले 5 साल से उनका इलाज चल रहा था। वह न्‍यूरो की दवा खा रहे थे, जिसे लेकर उनका छोटा भाई देने के लिए आया था। मृतक के 2 पुत्र राज, आकाश, पुत्री रोशनी, लकी और उसकी पत्‍नी का उनकी मौत से रोकर बुरा हाल है।टेंट कारोबारी का शव मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों से उठेगा पर्दाएसओ लालगंज महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्‍ट्या मामला आत्‍महत्‍या का लग रहा है। परिवार वालों ने भी बीमारी से तंग आकर आत्‍महत्‍या करने की आशंका जताई है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्‍पष्‍ट होगा।शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग।

Related Articles

Back to top button