ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हाथ में पड़ीं छींटे, जिला अस्पताल के बाहर घटना, नौकरी करने से था नाराज

शाहजहांपुर: पीड़िता नीरजा यादव।शाहजहांपुर में पति ने जिला अस्पताल के बाहर पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि तेजाब की कुछ छींटे ही महिला पर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को पीटा भी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शराबी पति पत्नी को अस्पताल में नौकरी करने से मना कर रहा था। न मानने पर उसे ये हरकत की। एसपी सिटी ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली नीरज यादव जिला अस्पताल की कैंटीन में कुक हैं। महिला का अपने पति रवि राठौर से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। सारे जेवर बेचकर शराब पी गया। काफी समय से पति अस्पताल में नौकरी करने से मना कर रहा था। इसी को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार को अस्पताल से बाहर निकली तो वहां पति अपने दो साथियों के साथ खड़ा था। उसने रोड पर ही मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद तेजाब फेंक दिया। उसके हाथ पर तेजाब की छींटे आने से वह झुलस गई।एसपी सिटी संजय कुमार।शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इससे पहले भी पति उसके साथ बीच बाजार में मारपीट कर चुका है। पुलिस में शिकायत करने बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button