ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दुष्यंत सिंह गुर्जर ने सिटी के युवाओं को बताया घर पर बॉडी बनाने का तरीका

रायपुर: मिस्टर राजस्थान 2022 खिताब अपने नाम कर चुके दुष्यंत सिंह गुर्जर अब यूथ को इंस्पायर कर रहे हैं। रायपुर में हुए सिटी यूथ फांडेशन के कार्यक्रम दुष्यंत डिजिटली जुड़े। इस वर्चुअल वर्कशॉप पर सबसे अधिक बॉडी बिल्डिंग पर सवाल पूछे गए। युवाओं ने ये भी जानना चाहा कि कैसे वो घर पर ही रहकर अपनी बॉडी को मस्कुलर कर सकते है।दुष्यंत ने बताया कि उनकी हाइट मॉडलिंग क्राइटेरिय के लिए कम थी। मगर इससे निराश होने की बजाए उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाना शुरू किया। उन्होंने बॉडीबिल्डिंग शुरू की और आज उन्हें राजस्थान की फिट पर्सनैलिटीज में से एक माना जाता है। वो सोशल मीडिया में बड़े इंफ्ल्युएंसर्स में से एक हैं।घर पर एक्सरसाज के टिप्स वर्कशॉप में बताया गया कि घर पर बॉडी बनाने का पहला तरीका वॉक और रनिंग हैं। आप घर की छत पर वॉक करने के साथ घर के पास वाले पार्क में भी रनिंग कर सकते हैं। इन दोनों से ही आप एक्टिव रहने के साथ मसल्स भी स्ट्रांग हो सकती हैं।रस्सी कूदना यानी स्किपिंग एक मात्र ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करने से शरीर के कई हिस्से तुरंत एक्टिव होते हैं। रस्सी कूदते समय आपके हाथ की कलाइयां, पैर, पैर के पंजे, शोल्डर, थाई सहित कई हिस्से और सेंशेस काम करते हैं। क्रंचेस से बॉडी की मसल्स मजबूत होती हैं। इसे नियमित करने से कमर और उसके आसपास की मसल्स स्ट्रांग होती हैं। शुरुआत में आप 5-10 क्रंचेस कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ा सकते हैं। बॉडी वेट एक्सरसाइज में कई तरह की एक्सरसाइज होती हैं। इनमें से कई एक्सराइज आपने स्कूल में भी की होंगी। इनमें आप जंपिंग, स्टेप अप-डाउन, स्क्वाट, हाइ नी रनिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। आपने भी बचपन में खूब साइकिल चलाई होगी। बढ़ती उम्र के साथ आपने साइकिल की बजाय मोटर साइकिल या कार से सफर करना शुरू कर दिया होगा। लेकिन ये बड़े ही काम की चीज है। आप मॉर्निंग में पार्क में या सड़क पर साइकिलिंग कर सकते हैं।यूथ हो रहा अवेयर कार्यक्रम में दुष्यंत ने बताया कि युवा पीढ़ी आजकल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गई है। यही वजह है कि ग्लैमर इंडस्ट्री के बॉडी बिल्डिंग और मॉडलिंग फील्ड में कई इनफ्लुएंसर अपने ही क्षेत्र से खूब नाम कमा रहे हैं। बचपन में 14 साल की उम्र से ही दुष्यंत का डांस और फैशन इंडस्ट्री में काफी दिलचस्पी थी। यहां से उन्होंने आगे चलकर एक मॉडल बनने का सपना भी देख लिया था। मगर, उनकी हाइट 5.7 है, जो मेल मॉडलिंग क्राइटेरिया के हिसाब से कम थी।दुष्यंत चाहते, तो अपनी कम हाइट का बहाना बनाकर अपना सपना बदल सकते थे। मगर, उन्होंने फिटनेस को अपनी ढाल बनाई, और मॉडलिंग की तैयारियों में जुट गए। उन्होंने सोचा वह फिटनेस से अपनी हाइट पर काम करेंगे।आज दुष्यंत पेशे से एक सफल मॉडल है, जिन्होंने बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर राजस्थान 2022 का खिताब अपने नाम किया है। इस कॉम्पिटिशन में उन्हें अपनी कैटेगरी के अकॉर्डिंग बेस्ट पॉज़र के टैग से भी सम्मानित किया गया। वहीं, उन्होंने “ओएमजी फेस ऑफ़ द ईयर” में हिस्सा लिया, जहां वो फाइनल में टॉप 5 की कैटेगरी तक पहुंचे। यह हंगामा प्ले पर स्ट्रीम किया गया था।

Related Articles

Back to top button