ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने में उनके योगदान को याद किया। साथ ही पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को ‘देश का महान सपूत’ बताया।

बिरसा मुंडा हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के थे संवाहक

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को ‘देश का महान सपूत’ बताते हुए कहा कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। मैं देश के महान क्रांतिकारी, महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करता हूं। वह न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे, बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।

मोदी सरकार ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ किया घोषित

बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर जारी किए अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उन्हें 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला।बता दें कि अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले प्रतिष्ठित आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button