मुख्य समाचार
मुरैना कृषि मेले को आम आदमी पार्टी के पार्षद रमेश उपाध्याय ने बताया बेफिजूल खर्चा
मुरैना आज आम आदमी पार्टी के पार्षद रमेश उपाध्याय ने प्रेस वार्ता की जिसमें मीडिया के सभी लोग उपस्थित थे रमेश उपाध्याय ने कहा की हाल ही में मुरैना में हुए कृषि मेले में शासन ने जो खर्चा किया व फालतू अपव्यय था इस मेले में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी बाहर से जो लोग बुलाए गए थे वह भी भूखे वापस गए मेले में भैंसें के अलावा कुछ नहीं दिख रहा था सरकार को अगर किसानों की इतनी फिक्र थी तो प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम करना चाहिए थे किसानों को समय पर खाद नहीं मिलता किसानों के बच्चे घर पर बेरोजगार बैठे हैं और यहां कृषि मेले में किसानों के नाम पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं यह मात्र एक दिखावा और कुछ नहीं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी है भाजपा की भाजपा के पास हिंदू मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं



