ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सरकार के साथ खाद आपूर्तिकर्ताओं की निगोसिएशन बैठक में नये दाम तय, यूरिया-DAP की दरें पहले जैसी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल रबी सीजन के लिए NPK (नाइट्रोजन-फास्फोरस-पोटास) खाद की बोरी पिछले साल से 50 रुपया सस्ती मिलेगी। राज्य सरकार और रासायनिक खाद आपूर्तिकर्ताओं के बीच निगोसिएशन बैठक के बाद यह नई दर तय हो गई है। इसके साथ ही किसानों के लिए नई दरों की घोषणा भी हो गई है।कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति और रासायनिक उर्वरक आपूर्तिकर्ताओं के बीच एक वर्चुअल निगोसिएशन बैठक हुई। बैठक में रबी सीजन के लिए रासायनिक खाद की दरों का निर्धारण कर दिया गया। राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिये DAP खाद की कीमत 1350 रुपया प्रति बोरी तय किया है। NPK के लिए1350 रुपए प्रति बोरी, SSP पाउडर के लिए 494 रुपए प्रति बोरी, SSP दानेदार के लिए 635 रुपए प्रति बोरी और जिंकटेड SSP पाउडर के लिए 514 रुपए प्रति बोरी का अधिकतम खुदरा मूल्य तय किया है। इसमेें केवल NPK की कीमत 1400 रुपया से घटाकर 1350 रुपया हुआ है। शेष सभी खादों का दाम पिछली बार जितना ही है। बताया गया, नीम कोटेड यूरिया खाद की दर केंद्र सरकार ने ही निर्धारित कर रखा है। यह खाद 266.50 रुपया प्रति बोरी की दर से किसानों के लिए उपलब्ध होगी। इस बैठक में संचालक कृषि, प्रबंध संचालक मार्कफेड, अपर पंजीयक (सहकारिता) एवं अपेक्स बैंक के अधिकारी शामिल थे।19.25 लाख हेक्टेयर में बोई जानी है रबी की फसलछत्तीसगढ़ में इस साल 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर में रबी की फसल लगाने की योजना तैयार हुई है। इसमें 4.36 लाख हेक्टेयर में अनाज, 8.65 लाख हेक्टेयर में दलहन, 3.77 लाख हेक्टेयर में तिलहन तथा 1.97 लाख हेक्टेयर में अन्य फसलों की बुआई प्रस्तावित है। राज्य में अब तक एक लाख 56 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बुआई हो चुकी है। पिछले साल 18 लाख 30 हजार हेक्टेयर खेतों में रबी की फसल बोई गई थी।

Related Articles

Back to top button